फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात मौत, शव पीएम को भेजा1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव में ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव खेतापुर निवासी बिसंबर सिंह की बेटी सिम्मल की शादी करीब 15 साल पहले रोहताश कुमार (34) निवासी गांव बल्ला शेरपुर थाना नहटौर जनपद बिजनौर के साथ हुई थी। शुक्रवार रात में रोहताश गांव खेतापुर स्थित अपनी ससुराल आ गया था। यहां आकर उसकी हालत बिगड़ गई। शनिवार सुबह ससुराल वाले रोहताश को लेकर अमरोहा के निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। इसके बाद उसकी मौत हो गई। ससुराल में युवक की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुराल वालों का कहना है कि दामाद का अपने परिजनों से विवाद चल रहा था। उन्होंने उसके साथ मारपीट की थी। सीओ सदर विजय कुमार राना ने बताया कि युवक की मौत हुई तथा शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रथम दृष्टया जहर के सेवन से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें