फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर में बुजुर्ग की हत्या में संदिग्धों से हो रही पूछताछ

Sun, 04 May 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के मोहल्ला होलीवाला हिरनवाला में ई-रिक्शा चालक हनीफ उर्फ इलायची (70) की हाथ-पैर बांधकर सिर में भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसका शव बंद घर के कमरे में पड़े बेड के अंदर बॉक्स से बरामद हुआ था। जिससे दुर्धन्ध उठ रही थी। एसपी अमित कुमार आनंन ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि बुजुर्ग की हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने मृतक के तहेरे भाई शकील मलिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हनीफ उर्फ इलायची ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी को सरबरी को तलाक देने के बाद उसने शबाना से शादी की थी। सरबरी से दो बच्चे हैं, जबकि शबाना से सात बच्चे हैं। पिछले दो साल से हनीफ उर्फ इलायची का पत्नी व बच्चों से विवाद चल रहा था। पत्नी और बच्चों को उसने घर से निकाल दिया था। वह दूसरे मोहल्ले में किराए पर रहे हैं। हनीफ उर्फ इलायची ई- रिक्शा चलाता था। हत्या के बाद कतिलों ने शव को बेड के बक्शे में दफन कर दिया था। उसके हाथ पैर भी बंधे हुए मिले थे। इस मामले में पुलिस ने मोबाइल सीडीआर के माध्यम से कई संदिधों से पूछताछ की है। पुलिस को पांच लोगों पर शक है। जिनसे लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें