फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान की मौत के मामले में पिता और दो बेटों समेत चार पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Sun, 04 May 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। अहलेदादपुर खुर्द गांव में किसान को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने पिता और दो बेटों समेत चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक के बेटों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसी जोगिंदर सिंह ने अपने बेटे ओमवीर, सनी और महेश के साथ मिलकर भरतराम के बेटे प्रीतम और जयविंदर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटों के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर भरतराम सिंह मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कराने की कोशिक करने लगे। इस बीच दबंगों ने उन पर भी हमला कर दिया। उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। भरतराम सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। जबकि, मारपीट में पीतम और जयविंदर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने पथराव भी किया। ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर आरोपी भाग गए। परिजन गंभीर रूप से घायल भरतराम, पीतम और जयविंदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही भरतराम सिंह की मौत हो गई। प्रीतम और जयविंदर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में मृतक के बेटे नेपाल की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले जोगिंदर सिंह, उसके बेटे ओमवीर, सनी और महेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें