फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से मनमुटाव होने पर फंदे पर लटक कर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। पत्नी से मनमुटाव के चलते युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने पत्नी और ससुरालियों की वजह से आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना सैदनगली थानाक्षेत्र के इकौंदा गांव की है। यहां पर हरिसिंह सैनी का परिवार रहता है। उनके बेटे लक्ष्मण (22) रोजर्मरा की मजदूरी करता था। चार साल पहले उसकी शादी क्षेत्र के निरयावली गांव निवासी अंजू के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। रविवार की दोपहर लक्ष्मण जंगल में गया और वहां हशमत के बाग में गले में दुपट्टे के सहारे आम के पेड़ से लटक आत्महत्या कर ली। पड़ोस के बाद बाग में रखवाली कर रहे नौकरों ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पिता हरि सिंह ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि लक्ष्मण का अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से काफी दिनों से विवाद चला रहा है। इसके तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली है। एसओ राजीव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें