फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल रिपोर्ट आने के बाद घर भेजे जाएंगे डाक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोविड हास्पिटल में ड्यूटी करने वाले डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सैंपल रिपोर्ट आने तक सेहत महकमे के इंतजाम पर रहेंगे। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें घर भेजा जाएगा। रविवार को कोविड ड्यूटी में लगी तीन टीमों के 14 दिन पूरे होने पर 27 लोगों का सैंपल लिया गया। इसके बाद उन्हें होटल में रोका गया है। जबकि दो दिन पहले डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का सैंपल लेने के बाद उन्हें घर भेजने का आदेश जारी हुआ था।
विज्ञापन

श्री वैंकेटेश्वर यूनिवर्सिटी के विम्स हास्पिटल को कोविड-19 के लिए लेवल वन हास्पिटल बनाया गया है। यहां डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तीन टीमें चौबीस घंटे कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में लगी है। चौदह दिन की ड्यूटी के बाद स्टाफ का सैंपल कराया जाता है। चौदह दिनों तक क्वारंटीन में रखा जाता है। इसके बाद उन्हें घर भेजा जाता है। लेकिन 30 मई को चौदह दिनों की ड्यूटी पूरी करने वाले स्टाफ को सैंपल के बाद घर भेजने का आदेश जारी कर दिया गया। इस आदेश के डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सकते में आ गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने सीएमओ को सैंपल रिपोर्ट आने तक सभी कोविड स्टाफ को होटल में ठहरने के इंतजाम करने को कहा। कोविड ड्यूटी में लगी तीन टीमों के 27 सदस्यों का रविवार को सैंपल लिया गया। इसके बाद सभी होटल में आइसोलट कर दिया गया। अब सैंपल रिपोर्ट आने के बाद डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को घर भेजा जाएगा। तब तक ये स्टाफ होटल में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें