फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों पर पहुंचे 153 करोड़ के गन्ने...किसानों को चवन्नी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के किसानों का चीनी मिलों ने 153.6 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के गन्ने की पेराई कर दी है, लेकिन इसके बदले में किसानों को कुछ नहीं मिला है। किसान संगठन सरकार से गन्ना मूल्य तय करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं बावजूद इसके सरकार अब तक गन्ना की कीमत तय नहीं कर सकी है। किसान नेता अंदरखाने उग्र विरोध करने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

गन्ने की फसल खेतों में तैयार हो चुकी है। चीनी मिलों ने वर्ष 2019-20 के लिए गन्ने की पेराई शुरू कर दी है। अनुमान के मुताबिक उत्पादन होने पर किसानों के चेहरे पर मायूसी है, लेकिन सरकार कीमत तय करने में हीलाहवाली कर रही हैं। जिले के किसानों का गन्ना 11 चीनी मिल के क्रय केंद्र पर जाता है। जिले में तीन चीनी मिल हैं, जबकि आठ चीनी मिल आस पास के जिलों में स्थित हैं। जिले के किसानों का 34.14 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना की पेराई हो चुकी है। किसान इस बार 450 रुपये प्रति क्विंटल से कम कीमत पर रजामंद नहीं है। ऐसे में इस दर के हिसाब से गन्ने की कीमत 153.6 करोड़ रुपये हो रही है।
चीनी मिल गन्ना (लाख क्विंटल) में
धनौरा 9.69
चंदनपुर 7.82
असमौली 7.40
कालाखेड़ा हसनपुर 2.76
अगवानपुर 2.59
बेलवाड़ा 2.13
करीमगंज 0.69
रानीनांगल 0.33
स्योहारा 0.31
धामपुर 0.28
मिलक नारायणपुर 0.14
किसानों को 310 से 325 रुपये प्रति क्विंटल मिली कीमत
अमरोहा। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 में गन्ने कीमत तीन तरह से तय की थी। अगैती गन्ने की कीमत 325 रुपये, सामान्य किस्म का गन्ना 315 और अनुपयुक्त प्रजाति के गन्ने की कीमत 310 रुपये प्रति क्विंटल तय की थी। इसी दर के आधार पर किसानों को भुगतान भी किया गया। इस बार किसान संगठनों ने 450 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत मांग रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ने की पेराई चीनी मिले कर रही हैं। अब तक 34.06 लाख क्विंटल चीनी मिलों ने पेराई कर दी है। क्रय केंद्र में तौल पर विशेष ध्यान है। घटतौली पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों के हितों का ख्याल रख रहे हैं। - हेमेंद्र प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें