हसनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा द्वारा नौ नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का एक करोड़ 72 लाख रुपये का गन्ना भुगतान कर दिया है। जिससे किसानों में खुशी की लहर है।
किसान संगठनों द्वारा कई दिनों से मांग की जा रही थी कि दि किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा किसानों को गन्ना भुगतान किया जाए। भुगतान में देरी होने पर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई दिन पहले त्रिवेणी शुगर मिल द्वारा गन्ने का भुगतान किया जा चुका था। इसके बाद हसनपुर चीनी मिल से भी मांग की जा रही थी कि वह भी वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना भुगतान कर दे। पांच नवंबर को चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया था। चीनी मिल के जीएम राहुल यादव का कहना है कि नौ नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का एक करोड़ 72 लाख रुपये का गन्ना भुगतान कर दिया है।