फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फायर स्टेशन अफसर बोले-मेरा चंबल के डाकुओं वाला डीएनए

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। फायर स्टेशन अफसर खुद में चंबल के डाकुओं का डीएनए होने की बात कहते हुए किसी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वह एक विश्वविद्यालय के पदाधिकारी से बात कर रहे हैं। कह रहे हैं कि वह ऐसे पंडित हैं, सम्मान के लिए किसी को मार भी सकते हैं।
विज्ञापन

फायर स्टेशन अधिकारी की हाईवे किनारे स्थित एक विश्वविद्यालय के पदाधिकारी से फोन पर बात हो रही है। जिसमें वह जिले के एक जनप्रतिनिधि का नाम लेकर बात कर रहे हैं। कह रहे हैं कि उनको विश्वविद्यालय के पदाधिकारी ने एक नेता से थप्पड़ लगवाने की कोशिश की, लेकिन वह भी कमजोर नहीं हैं। वह ऐसे वैसे पंडित नहीं हैं। बुंदेलखंड के चंबल के रहने वाले हैं। जहां पर बदमाश पैदा होते हैं। उनमें चंबल के डाकुओं का डीएनए है। जहां पर 20 रुपये के लिए हत्या कर देते हैं। उनके सम्मान पर ठेस पहुंची तो किसी को गोली भी मार या मरवा सकते हैं। वह जाएंगे तो इलाज करके ही जाएंगे। वह चुनौती देते हैं कि उसका इलाज उसके घर पर करेंगे। उसके घर में इलाज करके नहीं गए तो ब्राह्मण की औलाद नहीं कहेंगे। हालांकि ऑडियो पुरानी बताई जा रही है। अब सामने आई ऑडियो से अधिकारी व कर्मचारी भी सकते में हैं।






कोट:

यह पांच सितंबर का मामला है। जिसकी मुरादाबाद के एसपी ने जांच की। जांच में उन पर धमकी देने की पुष्टि हुई। जिसके चलते उन पर विभागीय कार्रवाई की गई है। उनको मिस कंडक्ट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें