फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपज 781 लाख क्विंटल, छह माह में 440 लाख क्विंटल गन्ने खरीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित फाइल
विज्ञापन

उपज 781 लाख क्विंटल, छह माह में 440 लाख क्विंटल गन्ने खरीदा
अमरोहा। चीनी मिलों में पेराई सत्र समाप्त होने को है। किसानों को गन्ने की पर्ची नहीं मिल रही है। इसके चलते किसान कोल्हू और क्रेशर में गन्ने को बेचने को विवश हैं। जिले में गन्ने की पैदावार 781 लाख क्विंटल हुई है लेकिन छह महीने में चीनी मिलों ने महज 440 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है। यह कुल उपज का 57 प्रतिशत हो रहा है। किसान नेताओं का दावा है कि चीनी मिलों पर अंकुश नहीं होने से मनमानी चल रही है। पर्ची नहीं मिलने से किसानों ने कोल्हू और क्रेशर में गन्ना बेच रहे हैं। हालांकि क्रेशर संचालकों ने कम कीमत दी है बावजूद इसके किसानों को कम कीमत पर गन्ना बेचना मजबूरी बन गई।
विज्ञापन

जिले में 94,952 हेक्टेयर में गन्ना बोया गया है। एक हेक्टेयर में 823.36 क्विंटल गन्ने की उपज होती है अनुमानित 781 लाख क्विंटल गन्ने की पैदावार हुई है। जिले के किसानों का 11 चीनी मिलें गन्ना खरीदती हैं जिसमें तीन चीनी मिलें जिले में स्थित हैं। चीनी मिलों में पेराई सत्र नवंबर में शुरूहुआ है। छह महीने की अवधि में महज 440 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी की है। अनुमान के मुताबिक लगभग 341 लाख क्विंटल गन्ने चीनी मिलों तक नहीं पहुंची है। किसान नेताओं का दावा है कि गन्ने का भुगतान नहीं होने से औने पौने दाम पर गन्ने को बेचने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें