फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधांशु हत्याकांड : सुभासपा ने कल जिला मुख्यालय घेरने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक मोहल्ला प्रजापति नगर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भारतीय प्रजापति शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज सिंह प्रजापति ने नौगावां सादात थानाक्षेत्र के गांव गुलड़िया में सुधांशु प्रजापति की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नौ अगस्त को गांव के ही अरविंद चौधरी ने सुधांशु प्रजापति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस मुख्य आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो महिलाओं को भी घटना के दिन हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि चार दिन बाद दोनों को छोड़ दिया गया और उनका चालान नहीं किया गया। उन्होंने पुलिस पर अन्य आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके मकान ध्वस्त कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि 19 अगस्त तक पांच मांगें पूरी नहीं हुईं तो 20 अगस्त को जिला मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर सोनिया प्रजापति, प्रियांशु प्रजापति, सतवीर प्रजापति, कमल गोले, रामप्रकाश प्रजापति, प्रीति प्रजापति, पिंटू प्रजापति और सुधीर प्रजापति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें