फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नवीन तहसील परिसर में कराया जाए उपनिबंधक कार्यालय का निर्माण

Wed, 20 Aug 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सदर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को बार एसोसिएशन हाॅल में हुई। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि नवीन तहसील भवन स्थित ग्राम गुलड़िया का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। नव निर्मित तहसील भवन में उप निबंधक कार्यालय को भी निर्मित कराया जाए।
विज्ञापन

उप निबंधक कार्यालय और नवीन तहसील भवन में लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी है। इससे कार्य कराने आने वाले किसानों, व्यापारियों व अन्य आम जनमानस को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। कई बार इस संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है लेकिन कार्रवाई नहीं होने से अधिवक्ताओं में रोष है। जल्द ही उपनिबंधक कार्यालय के निर्माण कराने के लिए पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य मंत्री (स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन) से वार्ता करने लखनऊ को जाएंगे। इस संबंध में आज यानि बुधवार को डीएम को ज्ञापन देंगे। इस दौरान सचिव सतेंद्र सिंह पाल, महफूज सिद्दीकी, अनिल पाल, गौरव शर्मा, जयविंद्र सिंह, प्रमाेद भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें