अमरोहा। ड्यूटी में लापरवाही पर एसपी लखन सिंह यादव ने थाना गजरौला में तैनात दरोगा सतवीर सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में ड्यूटी के प्रति लापरवाही के तथ्य सामने आने पर यह कार्रवाई की गई। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
वहीं, जोया चौकी प्रभारी संजीव कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। जांच में दोषी मिलने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद