फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में हलवाई की मौत के मामले में साढ़े चार माह बाद रिपोर्ट

Fri, 28 Aug 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। करीब साढ़े चार महीने पहले सड़क हादसे में हलवाई किशन सिंह की मौत के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

धुनपुरी मोहल्ला निवासी लता के मुताबिक, उनके पति किशन सिंह 14-15 अप्रैल की रात शकरथली में शादी समारोह में खाना बनाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। उनके साथ मोहल्ले के कमल कुमार और राहुल भी थे। धनौरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में कमल कुमार की मौत हो गई, जबकि किशन सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राहुल का भी लंबे समय तक इलाज चला।
लता ने बताया कि कमल की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन पति की बाद में मौत होने पर तहरीर के बावजूद मुकदमा नहीं लिखा। इसके बाद अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें