फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने दिया कलात्मकता का परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी के प्रथम दिन मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान के सिद्धांतों से जुड़े अपने मॉडल प्रस्तुत किए। जिनकी मुख्य अतिथि वैज्ञानिक अफसर सुरेश चंद्र शर्मा व स्टाफ ने सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

गजरौला में हाईवे किनारे स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जा रही है। सोमवार को दीप जलाकर मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र शर्मा वैज्ञानिक अफसर मुरादाबाद मंडल ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में प्रथम दिन संभल, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा व मुरादाबाद जिलों के स्कूलों के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के अभिभावक भी आमंत्रित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान के सिद्धांतों से जुड़े मॉडल तैयार किए। जिनमें जीव-जंतुओं, वस्तुओं के नमूना प्रदर्शन, खाद्य पदार्थों और वस्तुओं की बर्बादी रोकने के तरीके प्रस्तुत किए। ख्याति प्राप्त भारतीय वैज्ञानिकों, विज्ञान के प्रायोगिक चमत्कारों, विज्ञान समाचार कतरनों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लिखित विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान निबंध, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में उनकी कलात्मकता की सराहना की। प्रधानाचार्य शलभ शर्मा व उप प्रधानाचार्य ज्योति आर्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। पढ़ाई का बेहतर माहौल देने के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं और मार्गदर्शन के लिए अभिभावकों की सराहना की। इस अवसर पर डॉक्टर विवेक सुदर्शन, विकेंद्र चौधरी ,समिता शर्मा, रोहिनी गोले, देवेंद्र नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें