फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को आईसीटी लैब में भी देना होगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राजकीय विद्यालयों में बनाई गई आईसीटी लैब के पठन-पाठन में नियमित उपयोग में लाने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा तैयार हुई समय सारिणी के अनुसार विद्यार्थियों को कम से कम तीस मिनट शिक्षण देना होगा।
विज्ञापन

परियोजना कार्यालय से दिशा निर्देश मिलने के बाद डीआईओएस ने सभी राजकीय विद्यालयों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी (इंफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब बनाई गई थी। इसमें प्रोजेक्टर के साथ कंप्यूटर लगाए गए हैं। विद्यार्थी को हर विषय को कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाने के लिए इन लैब का निर्माण किया गया था।
समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक एमपी सिंह ने बताया कि आईसीटी लैब में क्लास के दौरान छात्रों को एजुकेशनल वीडियो के माध्यम से विषय की जानकारी दी जाती है लेकिन अब राज्य परियोजना कार्यालय के अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णुकांत पांडेय ने कक्षा नौ से 12 तक विद्यार्थियों को सप्ताह में कम से कम 30 मिनट का व्यक्तिगत प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए है। कहा कि इससे शैक्षिक स्तर में पिछड़ रहे विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सीखने के सहयोग के साथ ही उनकी शैक्षिक उपलब्धियों में गुणात्मक सुधार हो सकेगा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में सभी राजकीय विद्यालयों को समय सारिणी भेजते हुए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें