हसनपुर। कक्षा छह का एक छात्र घर से स्कूल के बैग में दो जोड़ी कपड़े लेकर घर से निकल गया। रास्ते में दो युवकों ने बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते राहगीरों की मदद से घटना नहीं हो पाई।
नगर के मोहल्ला महल निवासी आशीष बसंल एडवोकेट का 12 वर्षीय बेटा दक्ष बंसल नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा में पढ़ता है। आशीष बंसल ने बताया कि सोमवार को बेटा स्कूल नहीं भेजा था, उसकी कुछ तैयारी करानी थी। सुबह करीब दस बजे वह घर से चॉकलेट लेने के लिए बाहर निकला था। उधर, कुछ समय बाद पता चला कि बेटा गजरौला मार्ग पर दीपपुर गेट के पास पहुंच गया और उसे दो युवक अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश कर रहे थे। रास्ते से गुजर रहे अधिवक्ता नबी हसन ने युवकों को टोका तो युवक भाग गए। इसके बाद अधिवक्ता ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आशीष बंसल ने बताया कि घर के पास ही जबरन बेटे को एक युवक ने चॉकलेट खिलाई और फिर अपने जाल में फंसाकर घर से कपड़े व जूते लेकर आने को कहा। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि वह सीसीटीवी कैमरे चैक कराएं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चा नाराज होकर घर से निकला था, बरामद कर लिया है। अपहरण का मामला नहीं है।