फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर पर बैठे ग्रामीण के साथ मारपीट

Tue, 12 May 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुल्तानठेर निवासी प्रेमचंद का कहना है कि बीते शुक्रवार वह अपने घर पर बैठे थे। उनका आरोप है कि इस दौरान गांव के विजयपाल, ब्रह्मपाल और सोनू ने उनके साथ गाली गलौज की। जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर उनको घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन





वीडियोग्राफी करने का सामान रखवाकर किया चोरी

गजरौला। हापुड़ जिले के नई बस्ती चितौड़ा गांव निवासी ओमवीर सिंह चौहान शादी-विवाह आदि कार्यक्रम में फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करते हैं। 27 अप्रैल काे उन्होंने ब्रजघाट के निकट गांव बलुवापुर में सभी रस्मों को कवर किया। इसके बाद आंधी आ गई थी। वह अपने महंगे उपकरणों को खराब होने से बचाने के लिए लड़की पक्ष के घर रखने जा रहे थे। इस दौरान एक युवक आया। उसने लड़की पक्ष को अपना परिचित बताते हुए उसकेे घर में सामान रखने को कहा। एक महिला ने भी वहां पर सामान को सुरक्षित बताया। कुछ देर बाद मौसम सही होने पर सामान मांगने जाने पर उनको बताया कि उनके साथ जो युवक आया था, वह उनका सामान ले गया है। उस युवक को फोन किया। मगर फोन बंद मिला। जानकारी करने पर पता चला कि वह युवक गजरौला थाना क्षेत्र के शहवाजपुर डोर गांव का रहने वाला है। उन्होंने गांव जाकर ग्राम प्रधान को भी पूरा वाकया सुनाया। थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें