गजरौला। ट्यूशन पढ़कर बाइक से घर लौट रहे छात्र अल्ताफ (17) निवासी सिहाली जागीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र की बाइक पीछे हट रही पिकअप से टकरा गई। पिकअप में नर्सरी के पौधे लदे हुए थे। छात्र को सीएचसी में लाया गया। यहां पर मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी अल्ताफ नगर में ट्यूशन पढ़ता था। वह बुधवार शाम ट्यूशन पढ़कर बाइक से घर जा रहा था। वह छोया गांव के सामने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि एक नर्सरी में चलने वाली पिकअप को चालक पीछे हटा रहा था। छात्र की बाइक उससे टकरा गई। इससे छात्र की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ एकत्र हो गई। तुरंत सीएचसी में लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। हादसे में मौत की सूचना परिजनों को देकर पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि हादसे में युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।