फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार सवार दबंगों ने युवक को घेरकर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र में कार सवार दबंगों ने युवक को घेरकर जान से मारने की नीयत से उसपर फायरिंग कर दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंडी समिति गेट नंबर दो रफातपुरा निवासी प्रीतम सिंह का आरोप है कि 11 अगस्त की रात करीब 2.30 बजे उसका बेटा विक्रांत ग्रेवाल गुलड़िया से अमरोहा शहर की ओर कार से आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसकी कार के आगे एक कार आकर रुकी। इसमें आरघपुर निवासी रीतिक, उमरी पट्टी निवासी गुरमीत ढिल्लो, रीतिक का जीजा आदर्श और दो अन्य अज्ञात लोग सवार थे। आरोप है कि सभी ने विक्रांत की कार को घेर लिया और उसे जान से मारने की नीयत से तीन-चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोपियों ने कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। किसी तरह विक्रांत वहां से अपनी जान बचाकर निकल सका। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि रीतिक पहले भी उसके बेटे पर दो-तीन बार हमला कर चुका है और जान से मारने की नीयत से उसके घर तक भी पहुंच चुका है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, एक दिन पहले गुरमीत ने देहात थाने में विक्रांत और उसके साथियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें