फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ हड़ताल पर.. मरीजों को भेजा घर पर

Sun, 11 Sep 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के मरीजों को छुट्टी देने के बाद जिला अस्पताल में खाली पड़े बेड। संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते बंद पड़ा टीकाकरण कक्ष। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से घबराए सीएमएस ने जिला अस्पताल में भर्ती 95 मरीजों को एक ही दिन में घर भिजवाकर वार्ड खाली कर दिए। कह दिया गया कि स्टाफ नहीं है, मुरादाबाद जाओ या अपने घर। सामान्य से लेकर गंभीर मरीज तक कोई नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


मरीजों के चले जाने से प्रत्येक वार्ड खाली हो गया, जबकि उन्होंने अस्पताल की दीवारों पर मरीजों को भर्ती न करने का नोटिस भी चस्पा दिया। जहां कल मरीजों की भरमार थी, वहां आज सन्नाटा था। अचानक मरीजों के घर भेजने की चर्चा लोगों की जुबां पर तैरती रही।

जिले में तेजी के साथ बुखार फैल रहा है। जिससे पीड़ित लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। जनपद अस्पताल में एक वार्ड पर दो-दो मरीज भर्ती थे, लेकिन बीते दिन अस्पताल में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मी इमरजेंसी सेवाएं बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। नजारा देखते ही स्वास्थ्य अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन


सीएमएस ने सभी मरीजों को घर भेजने व मुरादाबाद रेफर करने का हुक्म जारी कर दिया। शाम से रात तक अस्पताल में भर्ती 100 में से 95 मरीजों को स्टाफ ने घर भेज दिया। इसमें बुखार, मलेरिया व टायफाइड के मरीज भी शामिल थे। 

ताज्जुब इस बात का है कि सीएमएस ने कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरीजों को भर्ती न करने का नोटिस भी अस्पताल की दीवारों पर जहां तहां चस्पा करा दिया। शनिवार की सुबह पूरे अस्पताल में खामोशी रही। जो वार्ड फुल थे, उनमें सिर्फ खाली बेड ही पड़े थे। पूछने पर मालूम पड़ा कि सभी चले गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें