फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भ्रूण लिंग जांच पर सख्ती, ब्लॉक स्तर पर गठित टीमें हर सप्ताह देंगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में भ्रूण लिंग जांच पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए सभी ब्लॉकों में विशेष निगरानी टीमें सप्ताह में अपने रिपोर्ट अधिकारियों को सौपेंगी। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लगातार नजर रख रही है, विशेष रूप से पोर्टेबल मशीनों के जरिए होने वाली संदिग्ध जांच गतिविधियों की गहन निगरानी हो रही है।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर गठित इन टीमों को प्रत्येक सप्ताह अपनी विस्तृत रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करनी है। विभाग ने इस पूरी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए एक खुफिया तंत्र भी सक्रिय किया है, जो क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की गोपनीय रूप से जानकारी जुटा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हाल ही में मंडी धनौरा क्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच से जुड़े मामले सामने आने के बाद सख्ती बढ़ाई गई है। इसके अलावा हरियाणा की टीम द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के बाद भी विभाग और अधिक सतर्क हो गया है। इससे पहले भी धनौरा क्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच के मामलों में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में निगरानी टीमें गठित कर दी गई हैं और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध अल्ट्रासाउंड गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि भ्रूण लिंग जांच कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें