एसपी अमित कुमार आनंद ने मंगलवार को आदमपुर और रहरा थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेख, मैस, थाना परिसर व ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित किए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम को देखा। खनन, शराब, लकड़ी और भू-माफिया के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखते हुए उनके खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंगलवार को एसपी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थानों में स्थापित किए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम को देखा। कैमरों की लाइव फीड को चेक किया। व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए कहा। कहा, सभी तिराहे, चौराहों व मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। उन्होंने त्योहार रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क को भी देखा। थाने में खड़े माल मुकदमाती व लावारिस वाहनों के जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। थानों के मैस में साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता को परखा गया। टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस दौरान थाना आदमपुर प्रभारी सुकर्मपाल राणा, थाना रहरा प्रभारी अलका चौधरी भी मौजूद रहे।