फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से शिफ्ट होंगे स्ट्रीट वेंडर्स : ईओ

Thu, 19 Jun 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में कैलसा बाईपास चौराहा पर स्थायी, अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही यहां पर पालिका द्वारा निर्धारित वेंडिंग जोन में ठेलों, फड़ आदि को व्यवस्थित किया गया। ईओ ने कहा कि एक जुलाई से सभी स्ट्रीट वेंडर्स नए वेंडिंग जोन में शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर में बढ़ती भीड़भाड़, ट्रैफिक से सामान्य आवागमन में आने वाली समस्याओं को दूर किए जाने, बाजारों में अव्यवस्थित रूप से लगे ठेलों, फड़, स्टाॅल आदि के निदान के लिए पालिका ईओ ने टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन किया है। नगर के स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं के समाधान एवं उनका सहयोग एवं सुझाव प्राप्त कर कमेटी की सहमति से नगर में वेंडिंग जोन व नो-वेंडिंग जोन निर्धारित कर ठेले, फड़, स्टाल आदि वालों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
नव गठित वेंडिंग जोन में नगर के समस्त स्ट्रीट वेंडर्स को एक जुलाई से शिफ्ट किया जाना हैं। बुधवार को कैलसा बाईपास चौराहा एवं इसके आस पास दुकानदारों, फल, सब्जी ठेले, स्टाॅल वालों आदि द्वारा स्थायी, अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। स्ट्रीट वेंडर्स से अपील करते हुए कहा कि वह अति व्यस्त मार्ग, बाजार, संकरे मार्गों पर अपने ठेले, फड़, सामान, स्टाल आदि न लगाकर पालिका द्वारा नगर के दस स्थानों पर निर्धारित किए गए वेंडिंग जोन में ही अपने फड़, ठेले, स्टाल आदि लगाएं। सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें