उझारी (अमरोहा)। नगर पंचायत में आवारा कुत्तों ने उझारी-बुरावली मार्ग पर स्थित एक मकान के बाहर बंधी बकरियों पर हमला कर दिया। इसमें एक बकरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बकरियां जख्मी हो गईं।
यह घटना सोमवार तड़के की है। कस्बा निवासी फुरकान के घर के बाहर बकरियां बंधी हुई थीं। अचानक आवारा कुत्तों ने बकरियों पर हमला कर दिया है। लगभग दस मिनट तक कुत्ते उन्हें नोचते रहे। राहगीरों की मदद से किसी तरह कुत्तों को भगाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। मौके पर उन्होंने देखा कि एक बकरे की मौत हो चुकी है जबकि दो बकरियां घायल अवस्था में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़वाया जाए। संवाद