अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन राजेश चौहान गुट के तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह सैनी ने किसानों की छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण के एसडीएम को ज्ञापन सोंपा।
सोमवार को यूनियन के तमाम पदाधिकारी एकत्र होकर तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग, जिला समाज कल्याण में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पात्र गरीब व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ नहीं मिलता। तत्काल गरीब पात्र व्यक्तियों की योजना का लाभ दिलाया जाए। पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को तत्काल निधि की किस्त उनके खाते में भेजी जाए। जनपद में छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। इस दौरान जितेंद्र चौहान, फूल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कल्लू सिंह, सोमपाल कश्यप, धर्मदीप त्यागी, चंद्रकिरण दिवाकर आदि मौजूद रहे।