फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को सफल बनाने को बनाई रणनीति

Wed, 03 Dec 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कैलसा रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट में 14 दिसंबर को होने वाली सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियाें को लेकर रणनीति बनाई। सुभासपा कार्यकर्ताओं ने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अध्यक्ष सत्यपाल तोमर और मुरादाबाद जिला अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी ने कैलसा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में जनसभा की रूपरेखा, भीड़ प्रबंधन व बूथ स्तर तक संपर्क अभियान को धार देने पर चर्चा की। सत्यपाल तोमर ने कहा कि मोती स्मृति कॉलेज में 14 दिसंबर की यह जनसभा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं बल्कि प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा भरने वाला ऐतिहासिक क्षण बनने जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जनसभा में पहुंचेगी। मुरादाबाद जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी ने कहा कि लोगों में ओमप्रकाश राजभर की जनसभा को लेकर असाधारण उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में मिल रहा समर्थन साफ संकेत देता है कि कार्यक्रम में जनता का सैलाब उमड़ेगा। उन्होंने कहा कि सुभासपा लगातार गरीब, कमजोर वंचित और पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक समाज की आवाज रही है। यह जनसभा सामाजिक न्याय की लड़ाई को ओर मजबूती प्रदान करेगी। इस दौरान यूनुस सैफी, अतिकुर रहमान, चमन हैदर, आदेश अमरोही, जसवीर सिंह चौहान, विनीत चौहान, मोहम्मद शफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें