गजराैला। भाकियू संयुक्त मोर्चा की पंचायत मंगलवार को क्षेत्र के गांव पाल में कैलाश नाथ के आवास पर की गई। पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने वेव शुगर मिल पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। गन्ना सीजन को एक महीना बीत गया, लेकिन किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया। मिल पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो किसान मिल पर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह, तेजपाल सिंह, नितिन चौधरी, पाटिल चौधरी, रामकृष्ण चौहान, अंकुर चौधरी आदि मौजूद रहे।