फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एसआर इंडियन ने 85 रन और गुरुकुल सनराइज ने पांच विकेट से जीता मैच

Sun, 27 Apr 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एस आर प्रीमियर लीग में दो मैच हुए। पहला मुकाबला केजीएन चैलेंजर्स और एसआर इंडियन के बीच खेला गया। इसे एसआर इंडियन ने 85 रन से जीत लिया। दूसरा मैच एसआर टाइटंस व गुरुकुल सनराइज के बीच हुआ। इसे गुरुकुल सनराइज ने 5 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

शनिवार को स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एस आर प्रीमियर लीग की शुरुआत रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ मलिक ने की। टूर्नामेंट आयोजक व कोच बदरुद्दीन ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर आयोजित टूर्नामेंट में शनिवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर एस आर प्रीमियर लीग सीजन-2 की शुरूआत हुई है। इसमें कुल 7 टीम शामिल हैं। सभी टीमों के 6-6 लीग मैच कराए जाएंगे। पहले दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एस आर इंडियन ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। टीम के लिए लिए कप्तान अंश गौतम ने 53 गेंद पर 67, मोहम्मद शहरान ने 21 रन बनाए। केजी एन के लिए गेंदबाजी में अक्षत यादव, देव आर्य और गुरु अमृत ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी के जी एन की पूरी टीम मात्र 44 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए सर्वाधिक अयान हुसैन ने 12 रन बनाए। एस आर इंडियन के लिए गेंदबाजी में अंकित कुमार ने 2 व मोहम्मद शहरान, अंश गौतम, भानू प्रताप और माधव सिंह ने 1-1 विकेट चटकाए। इस तरह एस आर इंडियन ने यह मैच 85 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अंश गौतम को चुना गया। दूसरे मैच में एस आर टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए मोहम्मद शान ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। गुरुकुल सनराइज के लिए मोहम्मद आदिल ने 3 व मोहम्मद उवैस, मोहम्मद हमदान, अदनान और कार्तिक ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरुकुल सनराइज ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम के लिए कप्तान नितिन सिंह ने नाबाद 57, धनंजय ने 11 रन बनाए। एस आर टाइटंस के लिए गेंदबाजी में राजा ने 2 व मोहम्मद शान, ध्रुव दुबे ने 1-1 विकेट लिया। इस तरह यह मैच गुरुकुल सनराइज ने 5 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच नितिन सिंह को चुना गया। अंपायर शमशाद अल्वी, अशरफ रजा रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अरीब और अरहान रहे। मैच के दौरान मोहम्मद हसीन, मोहम्मद शाहिद, सोनू मलिक, मोहम्मद हसीब, डॉ. शरद शर्मा, मोहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें