फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कैफ के शानदार दोहरे शतक से स्प्रिंगफील्ड की धमाकेदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और यूपीसीए की ओर से आयोजित 10वीं दिल्ली-एनसीआर अंडर-14 क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने 496 रन से रोहतक रोड जिमखाना को हराया। मैच का आयोजन गाजियाबाद में हो रहा है।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 676 रन बनाए। टीम के लिए हर्ष सिंह ने 81 गेंदों पर 13 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 155, नितिन सिंह ने 100 गेंदों पर 21 चाैकों और 10 छक्कों की मदद से 189 व कप्तान मोहम्मद कैफ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुई मात्र 88 गेंदों पर 24 चौकों और 21 छक्कों की मदद से नाबाद 250 रन बनाए। तीन खिलाड़ियों ने 150 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया।
रोहतक रोड जिमखाना क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में अर्जुन गौर ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहतक रोड जिमखाना क्रिकेट एकेडमी निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। टीम के लिए रणवीर मलिक ने 53 रन बनाए। स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी के लिए अब्दुल वहाब, अंश गौतम और आरिज आलम ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान मोहम्मद कैफ को मैन ऑफ द मैच और हर्ष सिंह व नितिन सिंह को संयुक्त रूप से बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। आरिज आलम को बेस्ट बॉलर चुना गया। इस दौरान कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, शोभित यादव, राहुल कुमार, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें