रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय रुक्मणी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को हाजी रफीक क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हाजी रफीक क्रिकेट एकेडमी 38.5 ओवर 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए शगुन ने 30 व मोहम्मद अरमान ने 12 रन बनाए। स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज में अक्षत यादव और देव आर्य ने तीन-तीन और सजल, अनिकेत व नितिन सिंह ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने 21.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टीम के अरहम ने 24 और नितिन सिंह ने 16 रन बनाए। हाजी रफीक क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मोहम्मद आजम ने दो व मोहम्मद फरहान, अनिल, रिंकू सिंह और नितिन ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अक्षत यादव को चुना गया। अंपायर अहमद रजा और मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अरीब रहे। मैच के दौरान सिद्धार्थ मलिक, बदरूद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, सोनू मलिक आदि मौजूद रहे।