फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 टीकाकरण के लिए 14 जून से संचालित होंगे विशेष बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोविड-19 टीकाकरण के लिए 14 से विशेष बूथ संचालित किए जाएंगे, जिसमें रेहड़ी-पटरी दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता, ऑटो-रिक्शा और बस संचालकों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि जनपद के आरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन 100 कमर्शियल वाहन चालकों को बस, टैक्सी, ऑटो, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक लिए 50-50 व्यक्तियों की क्षमता वाले दो बूथ संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा नगर पंचायत और नगर पालिका कार्यालय में प्रतिदिन कम से कम 100 रेहड़ी-पटरी दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता रिक्शा-ठेला चालकों के लिए 50-50 व्यक्तियों की क्षमता वाले दो बूथ संचालित किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत सभी को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें