फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, दो तस्कर गिरफ्तार, दो जिंदा बैल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गोकशी पकड़ने गई पुलिस पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके पर दो जिंदा बैल और कटान के उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से तमंचा और कारतूस मिले। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि दरोगा प्रवीण कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, टिंकू चौधरी, उदयवीर सिंह और दीपक यादव प्राइवेट वाहन से रात्रि गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर उन्होंने फत्तेहपुर माफी गांव के जंगल में स्थित आम के बाग में छापा मारा। यहां कुछ तस्कर गोवंश पशुओं का कटान करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही तस्करों ने जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी कर दो तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम मुफीद निवासी बुकनाला थाना असमौली संभल और इकबाल मुनीम निवासी फत्तेहपुर माफी बताया। दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। जबकि पुलिस ने मौके पर दो जिंदा बैल और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। एक बैल के गर्दन पर कटा हुआ निशान था। इंस्पेक्टर के मुताबिक यह लोग जंगल में घूमने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़ कर आम के बाद में लाकर कटान करते हैं। इसके बाद उसके मांस को आसपास के क्षेत्रों में बेच देते है। एसआई प्रवीण कुमार की तहरीर पर मुफीद, नदीम निवासी बुकनाला असमौली संभल और इकबाल, चाहत और मनीष निवासी फत्तेहपुर माफी डिडौली के खिलाफ पुलिस पर हमला, गोकशी अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। फरार तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें