शुक्रवार को एसपी ने पुलिस लाइन में सलामी लेकर पुलिस कर्मियों को अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई। इसके बाद एमटी शाखा, शस्त्रागार, क्वार्टर गार्द, भोजनालय, बंदी वाहन, डॉग स्कवॉयड, पीआरवी वाहन आदि का निरीक्षण कर कमियों को सही करने के आदेश आरआई को दिए। पुलिस वाहनों के रख-रखाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
ईंधन व वाहनों से संबंधित लॉग बुक समेत अन्य दस्तावेजों को देखा। शस्त्रागार में शस्त्रों की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर संचालन की जानकारी दी। क्वार्टर गार्ड में सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी को देखा। कहा कि डयूटी पर सदैव सतर्क रहें। विषम परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले टैक्टिस की प्रैक्टिस का जायजा लिया। मैस में भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को रिकार्ड दुरूस्त करने के साथ ही साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। कहा कि राजकीय कार्य समय से पूरे होने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।