विधायक अशफाक अली के रालोद में शामिल होने साथ ही साथ ही उनके समर्थकों में भी सपा छोड़कर रालोद में शामिल होने की होड़ लगी है। सपा की पूरी नौगावां विस क्षेत्र यूनिट, अमरोहा ब्लाक प्रमुख मीनू चिकारा और उनके पति पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मनवीर चिकारा भी रालोद के साथ हो लिए हैं।
नौगावां सादात के विधायक अशफाक अली खां के रालोद में शामिल होने के साथ ही सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रवि यादव के नेतृत्व में पूरी विधानसभा क्षेत्र यूनिट, जिला पंचायत सदस्य सुषमा के पति संजीव सिंह, अमरोहा ब्लाक प्रमुख मीनू चिकारा, अनुसंधान परिषद के पूर्व सलाहकार मनवीर चिकारा, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. यूनुस सैफी और उपाध्यक्ष आदिल सैफी भी रालोद में शामिल हो गए हैं।