अमरोहा। शुक्रवार देर रात एसपी ने 101 सिपाहियों की तैनाती में फेरबदल किया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि कानून व्यवस्था को ओर मजबूत करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सिपाहियों का तबादला भी इसी कड़ी का हिस्सा है।
15 दिन में तीसरी बड़ी तबादला सूची जारी की है। इसमें 101 सिपाहियों का स्थानांतरण किया है। करीब 15 दिन पहले 300 से अधिक सिपाहियों का तबादला किया था। कई थाना प्रभारियों को बदलने के साथ लापरवाही पर हसनपुर व गजरौला के प्रभारी निरीक्षक से चार्ज छीनकर अपने अपने काम करने का तरीका बता दिया था। अपराध नियंत्रण ही उनकी प्राथमिकता है। इस नए फेरबदल में शामिल इन सिपाहियों का संबंधित थानों व शाखाओं में तैनाती का तीन साल का समय पूरा हो चुका था।