फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की मौत

Sun, 04 May 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। रहरा हसनपुर मार्ग पर सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की मौत हो गई। मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव सुतावली की मढैया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगपाल सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार की रात को उनके दो बेटे कोसिंद्र (27) व अर्जुन गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली में एक शादी में शामिल होने गए थे। यहां से लौटते वक्त रहरा हसनपुर मार्ग पर हाकमपुर में सामने से आ रही मैक्स ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों को घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोसिंद्र को रेफर कर दिया। कोसिंद्र को उपचार के लिए मेरठ ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक ने अपने पीछे एक बेटा व दो बेटी छोड़ी हैं। उधर, पुलिस ने हादसे के बाद मैक्स को कब्जे में कर लिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें