फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में कहीं नालियां बनीं कूड़ेदान तो कहीं ओवर फ्लो, लोग परेशान

Fri, 13 Jul 2018 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
विज्ञापन
मंडी चौकी में चोक नालियों के चलते सड़क पर फैली कीचड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में कई नालियां ऐसी हैं जिनमें लंबे समय से पानी चलने के बजाय हर वक्त कूड़ा दिखाई देता है। यही वजह है कि लोग इनका इस्तेमाल कूड़ा फेंकने के लिए कर रहे हैं। जिससे यहां हर वक्त कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। दूसरी ओर शहर में कई नाले कूड़ा और सिल्ट से हर वक्त अटे रहते हैं। इस वजह से नालों से पानी की निकासी के बजाय इनमें हर वक्त गंदा पानी भरा रहता है। क्योंकि नालों के अंतिम छोर पर जल निकासी की व्यवस्था ही नहीं की गई है।  
विज्ञापन


नालों की यह स्थिति सालों से बरकरार है। इसके बावजूद शहर की नगर पालिका नाला सफाई व कूड़ा निस्तारण का दावा कर रही है।  अतरासी मोढ़, कल्याणपुर रोड, नानकचंद रोड और बिजनौर रोड पर कई नालियां ऐसी हैं। जिनमें पानी के बजाय हर वक्त कूड़ा जमा रहता है। यही वजह है कि लोग इनका इस्तेमाल कूड़ा फेंकने के लिए करते हैं। नतीजतन सड़कों के दोनों ओर कूड़े के ढेर लग गए हैं। इन्हें उठाने के लिए पालिका कर्मियों के महीनों तक दर्शन नहीं होते हैं।
 
मोहल्ला मंडी चौक में नालियां चोक रहने से इनका पानी सड़कों पर पसरा रहता है। इससे लोग कीचड़ से होकर गुजरने का मजबूर हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने से शहर के कई नाले हर वक्त कई फिट सिल्ट और कूड़े से अटे रहते हैं। कई जगह तो नालों का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर फैल गया है। क्योंकि आगे जलनिकासी पूरी तरह से बंद है। नालों का पानी सड़कों पर जाने से रोकने के लिए लोगों ने खुद ही नालों के किनारे छोटे-छोटे बंधे लगा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें