अमरोहा। संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थापित किए जा रहे आक्सीजन प्लांट में बिजली संबंधित समस्याओं के आने पर जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने भाजपा विधायक राजीव तरारा के साथ प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर आए अधीक्षण अभियंता को बिजली संबंधित समस्याओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए हैं।
संयुक्त चिकित्सालय परिसर में आक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। जिलाधिकारी को जानकारी दी गई है कि आक्सीजन प्लांट को चालू किए जाने में बिजली संबंधित समस्या आ रही है। जानकारी मिलने पर डीएम बीके त्रिपाठी सोमवार की दोपहर बाद भाजपा विधायक के साथ मौके पर गए। उनके साथ अधीक्षण अभियंता भी साथ थे। जिलाधिकारी ने बिजली अभियंता को समस्या को दूर करने के निर्देश दिए हैं। बाद में डीएम ने संयुक्त चिकित्सालय में कोविड के दृष्टिगत बच्चों के वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सभी बेडों में आक्सीजन की सप्लाई होनी चाहिए। इस मौके पर सीएमओ, एसडीएम आदि भी मौजूद रहे।