फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हिंदू देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर हिंदू देवताओं पर
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी से आक्रोश
विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग, सीएम योगी को ट्वीट किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बछरायूं(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव मूंढाखादर के एक युवक ने फेसबुक पर भगवान राम व हनुमान जी के खिलाफ की गई बेहद अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर दी। पोस्ट वायरल हुई तो हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ट्वीट किया गया है। साथ ही थाने में भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मूंढाखादर निवासी एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भगवान राम व हनुमान जी को लेकर बेहद अभद्र टिप्पणी की है। इसका स्क्रीन शॉट तेजी से वायरल हो गया। फेसबुक पर की गई टिप्पणी की जानकारी विश्व हिंदू परिषद व भाजपा नेताओं को हुई तो उनमें रोष फैल गया। विहिप नेता हेमंत सारस्वत व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग ने इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ संगठन के पदाधिकारियों को भी दी। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को भी ट्विटर पर जानकारी दी गई। भाजपा व हिंदू संगठनों के नेताओं ने चेतावनी दी है कि हिंदू देवी-देवताओं पर कोई भी अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वह गांव से फरार हो गया है।
विज्ञापन

अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मनीष पांडेय, प्रभारी निरीक्षक बछरायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें