फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन दूसरे ही दिन सरकारी लैब में लटक गया ताला

विज्ञापन
गजरौला में सीएचसी में अपरान्ह 12 बजे अत्याधुनिक प्रयोगशाला में लगा ताला। शुक्रवार को यहां आए सीएम - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। शुक्रवार को सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने जिस अत्याधुनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। अगले ही दिन वह बंद मिला। यहां आए रोगी घंटों इंतजार करने के बाद लौट गए। वहीं सीएचसी में कई चिकित्सकों के कक्ष भी बंद रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को विभिन्न समाचार पत्रों में गजरौला सीएचसी में रक्त संबंधित जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनों से लैस प्रयोगशाला के शुभारंभ की खबर प्रकाशित होने के बाद कई लोग यहां अपनी जांच कराने को पहुंचे थे। हालांकि उन्हें यहां आकर निराशा का सामना करना पड़ा। कारण, अत्याधुनिक प्रयोगशाला में ताला लटका हुआ था। बस्ती से आए कृष्णगोपाल, दिनेश वर्मा, राधेश्याम त्यागी, स्नेहलगा अग्रवाल, स्वाति बंसल, वीरवती देवी, चौपला से आए हरज्ञान सिंह, सत्यजीत प्रसाद, गांव कुमराला से आए वीर सिंह, चकनवाला से आईं हीरा देवी, नगलिया टोकरा पट्टी से आए सरता, मोहरका पट्टी से आईं फरजाना, शाहीन, चांदनी, खादगूजर से आए वीरेंद्र सिंह, अर्जुन आदि ने बताया कि वे सुबह से लैब खुलने की प्रतीक्षा में बैठे हैं। दोपहर के 12 बज गए, लेकिन यहां ताला लटका है। वहीं सीएचसी में महिला चिकित्सक समेत कई चिकित्सकों के कक्ष बंद रहे और रोगी बाहर बैठकर उनके आने की प्रतीक्षा करते नजर आए। कार्यवाहक इंचार्ज डा. सोराज सिंह ने बताया कि कुछ चिकित्सकों की ड्यूटी कोरोना में लगी हुई है जबकि महिला चिकित्सक अवकाश पर हैं। वहीं सीएचसी में चिकित्सकों के बंद पड़े कक्ष की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
गजरौला सीएचसी में लैब बंद होने और वहां चिकित्सकों के नदारद रहने की जांच कराएंगे।
डा. सौभाग्य प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी
सीएचसी में हुई 193 रोगियों की ओपीडी
गजरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना चार सौ से अधिक रोगियों की ओपीडी होती है लेकिन शनिवार को मात्र 193 की ही ओपीडी हो सकी। सीएचसी में दवा लेने आए कई रोगी चिकित्सकों के नहीं मिलने पर निराश होकर लौट गए। सीएचसी में अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर आए तिगरी निवासी सतीश कुमार, बस्ती निवासी प्रेमप्रकाश ने बताया कि यहां महिला चिकित्सक ही नहीं हैं। ओपीडी में स्टाफ नर्स मिलीं। उनसे परीक्षण कराना उचित नहीं समझा। बताया कि यहां से किसी निजी चिकित्सक को ही जाकर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें