फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील किया शहर का स्लाटर हाउस, विरोध में आए मीट कारोबारी

Mon, 27 Mar 2017 12:04 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
slaughter house sealed - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर शनिवार देर रात शहर के स्लाटर हाउस पर ताला जड़ दिया। इसके बाद सील लगाकर टीम चली गई। अब जब ये बात मीट कारोबारियों को पता चली तो हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के विरोध में उतर गए। रात भर उथल पुथल मची रही।
विज्ञापन


रविवार को जामा मस्जिद में जमा हुए लोगों ने शहर इमाम को स्थिति से वाकिफ कराया। कारोबार बंद होने से आर्थिक संकट गहराने की बात कही। पालिका चेयरमैन व ईओ भी पहुंच गए। डीएम ने कारोबारियों को कानूनी दायरे में रहकर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है।

जनपद के तीन स्लाटर हाउस पर पहले ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ताला लगा चुके हैं, लेकिन अमरोहा स्लाटर हाउस पर लगातार पशुओं का कटान हो रहा था। इससे गंदगी फैल रही थी। शनिवार की रात करीब दस बजे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिजनौर की टीम क्षेत्रीय अधिकारी अजय राज के नेतृत्व में शहर आई।
विज्ञापन


यहां पर पुलिस व अन्य अधिकारियों को पूरा माजरा बताया। इसके बाद टीम अधिकारियों के साथ कांठ मार्ग किनारे खुले स्लाटर हाउस पर पहुंच गई। जहां पर टीम ने बूचड़खाने को सील कर दिया।अधिकारियों द्वारा स्लाटर हाउस सील होने की खबर मिलते ही मांस कारोबारी सन्न रह गए।

पशुओं का कटान कहां किया जाए, इसको लेकर बेचैनी छा गई। रविवार को उनके द्वारा विरोध के सुर उठने लगे। दोपहर में सभी लोग जामा मस्जिद पर जमा हुए। यहां पर शहर इमाम मो. तारिक हसन से मुलाकात की। मांस की दुकानें व स्लाटर हाउस बंदी की वजह से रोजी रोटी का संकट गहराने की बात बताई।

इसके अलावा अन्य समस्याओं से भी उनको अवगत कराया। चेयरमैन अफसर परवेज व ईओ मनोज रस्तोगी ने समस्या का हल निकालने का आश्वासन कारोबारियों को दिया। इस दौरान कारोबारियों ने डीएम से मिलने का फैसला लिया।

डीएम शुभ्रा सक्सेना ने उनको कानूनी रूप से समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इधर पालिका अधिकारी दूसरे जिलों में संचालित स्लाटर हाउसों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करने में लगे हैं। 

नौगावां में नहीं खुल पा रहीं दुकानें
अमरोहा। नौगावां सादात नगर पंचायत क्षेत्र में ज्यादातर मांस कारोबारी अवैध रूप से ही दुकानें खोलकर बिक्री कर रहे थे। शासन के आदेश पर पुलिस ने जब सख्ती की तो कारोबारियों ने दुकानों पर ताले डाल दिए। यहां तक की मुर्गा काटने वाली दुकानें तक बंद हो गईं। चार दिन हो गए हैं। 40 दुकानों में से किसी के ताले नहीं खुल पाए हैं। पुलिस स्पष्ट कह रही है कि लाइसेंस दिखाने के बाद ही मांस की बिक्री की जाएगी। 

नगर पालिकाध्यक्ष अफसर परवेज ने कहा रात अचानक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने स्लाटर हाउस में  सील लगाई है। यह स्लाटर हाउस पालिका की देखरेख में चल रहा था। जनपद का इकलौता स्लाटर हाउस है। इसके बंद होने से मीट कारोबारियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। वैसे ही मीट की दुकानें आधी से ज्यादा बंद हो गईं। अब और समस्या बढ़ गई है। डीएम ने बातचीत में कानूनी तौर पर कोई न कोई निकालने का भरोसा दिलाया है। 

अपर जिलाधिकारी एमए अंसारी ने कहा स्लाटर हाउस को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम ने सील किया है। मांस कारोबारियों की जिलाधिकारी से बातचीत हुई है। अगर कोई उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलेगा, तभी मसले में अगली कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें