गजरौला में कोहरे में डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग - 24 पर गुरुवार तड़के चार बजे केएफसी रेस्तरां के सामने कोहरे के कारण आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा रही रोडवेज बस टकरा गई। जिसमें रोडवेज बस में बैठे चालक समेत छह यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सभी घायलों केे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
रामपुर से दिल्ली जा रही रामपुर डिपो की बस गुरुवार सुबह चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर केएफसी रेस्तरां के सामने हादसे का शिकार हो गई । इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में बैठे जनपद बरेली के थाना अलीगंज निवासी मोहम्मद हासन व रामपुर के थाना बिलासपुर निवासी कुलवंत समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। उधर, इसके बाद करीब सुबह आठ बजे मुरादाबाद की दिशा से आ रही कार कांकाठेर के पास डिवाइडर पर चढ़ गई, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए।