धोखाधड़ी से फर्जी बैनामा कराकर छह लाख हड़पने के मामले में पुलिस ने कल्लू, विजय, कुलदीप व जयराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की है।
शीतला सराय निवासी मिंटू की पत्नी संतोष ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कहा था कि गांव शहबाजपुर ढोला निवासी कुछ लोगों ने 11 दिसंबर 2024 को गांव शाहबाजपुर ढोला में आबादी के पास भूमि दिखाई थी। इसके बाद भूमि का बैनामा कराया गया, जिसके छह लाख रुपये का भुगतान भी दिया गया था। भूमि जब खरीदी थी। वह किसी व्यक्ति पर ठेके पर बताई गई थी, लेकिन अब भूमि पर कब्जा नहीं दिया जा रहा है। पता चला है कि वह भूमि किसी ओर की है। धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेजों से षड़यंत्र करके भूमि का बैनामा कराया गया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि एसपी के आदेश पर मामले में कल्लू, विजय, कुलदीप व जयराम निवासी गांव शाहवाजपुर ढोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।