फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 62 लाख में बनाई जा रही गंगा तटबंध की छह किलोमीटर सड़क

Wed, 05 Nov 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गंगा तटबंध मार्ग की करीब छह किलोमीटर सड़क का बाढ़ खंड विभाग द्वारा 62 लाख से कराया जा रहा है। यह मार्ग मोहम्मदाबाद से धोरिया होते हुए दयावली तक का है। मार्ग के बनने से लोगों को फायदा पहुंचेगा। मार्ग जर्जर अवस्था में होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह मार्ग पिछले कई साल से क्षतिग्रस्त अवस्था में है जिससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत उठानी पड़ती है। तो वहीं कामकाज के लिए इस मार्ग से जाने वाले लोगाें को भी परेशानी होती है। यह मार्ग सबसे ज्यादा तब उपयोगी साबित होता है जब दिल्ली हाईवे पर ब्रजघाट और गजरौला के बीच जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में जाम में फंसे लोग इसी मार्ग का सहारा लेकर जाम से बच पाते हैं।
महीने में अमावस्या और पूर्णिमा के अवसर पर भी लोग इसी मार्ग से होकर गंगाघाट पर स्नान के लिए पहुंचते हैं। यह मार्ग संकरा हो चुका है। यदि दो बड़े वाहन एक साथ आमने सामने आ जाएं तो एक दूसरे को साइड देने में बहुत परेशानी होती है। पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोग एवं किसान संगठन के लोगों के द्वारा इस मार्ग को बनवाने की मांग की जा रही है। अब बाढ़ खंड के द्वारा इस मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें