फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 17 वर्षीय युवक समेत छह की मौत, 228 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना से रविवार को 17 वर्षीय युवक समेत छह लोगों की मौत हो गई जिनमें एक महिला भी शामिल हैं। सर्वाधिक तीन मौत अमरोहा में हुई है। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं कुल 228 संक्रमित मिले हैं, जिनमें जोया के मोहल्ले में 15 और हसनपुर के गांव में आठ लोग पॉजिटिव शामिल हैं। इसके साथ ही 450 लोग स्वस्थ हो गए हैं। जबकि 2,498 सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि आरटीपीसीआर की 726 की जांच में 122 संक्रमित हैं। वहीं एंटीजन की 412 की जांच में 58 संक्रमित निकले हैं। इनके अलावा 23 की ट्रूनेट से परीक्षण कराया गया। इसमें पांच संक्रमित सामने आए हैं। वहीं निजी लैब में 43 पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि गजरौला में 32, धनौरा में 34, जोया में 41, हसनपुर में 59 और अमरोहा में 62 संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि धनौरा शुगर मिल के दो कर्मचारी और एक बैंक कर्मचारी के अलावा सीएचसी में एक पॉजिटिव है। हसनपुर कोतवाली में एक सिपाही और गांव के आठ लोग संक्रमित हैं। जोया के मोहल्ले में 15 संक्रमित सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि रजबपुर स्थित कोविड अस्पताल में एक, बिजली कर्मचारी दो और ब्लॉक के कर्मचारी दो संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि अमरोहा में 17 वर्षीय युवक और 26 वर्षीय युवक के अलावा नौगांवा सादात में 25 वर्षीय युवक की मौत हुई है। धनौरा में क्रमश: 50 और 55 वर्षीय व्यक्तियों की मौत हुई है। इसक अलावा जोया में 60 वर्षीय महिला काल कवलित हो गई है।
विज्ञापन

यह है कोरोना की स्थिति (16 मई 2021)
संक्रमित----------228
स्वस्थ-------------450
मृतक--------------6
सक्रिय-------------2,498
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें