फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश सचिन पर मेरठ में दर्ज हैं छह मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान सराफ के साथ लूटपाट करने वाले गिरफ्तार पांचवें बदमाश सचिन को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। उस पर मेरठ जनपद में लूट, डकैती, चोरी के छह मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। यहां बता दें कि पुलिस सुनार लूटकांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि फरार छठवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

11 मई की सुबह दिनदहाड़े सराफा में सुनार विट्ठल राव से हुई लूटपाट हुई थी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खुलासा किया था। इस दौरान गैंग के तीन मास्टरमाइंड समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि मेरठ जनपद के हस्तिनापुर के रहने वाले सचिन और संजू वांछित चल रहे थे। एसपी ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इसी बीच रात करीब 10 बजे पुलिस को इनपुट मिला की सचिन अपने एक साथी के साथ वासुदेव तीर्थ मंदिर की तरफ घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू करा दी। जैसे ही पुलिस वासुदेव मंदिर से जटी वन की तरफ पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की तरफ से अचानक हुई फायरिंग में एक गोली कांस्टेबल सुुभाष के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली लगने के बाद बदमाश जमीन पर गिर पड़ा। जबकि उसका दूसरा साथी जंगल की तरफ भाग निकला। इस दौरान पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश सचिन निकला, जो सुनार के साथ हुई लूटपाट का पांचवां आरोपी था। उस पर मेरठ जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और डकैती के छह से अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए। इस पर सुनार के मुकदमे में वांछित होने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि फरार छठे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें