फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर की मंगल कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में भाईदूज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले भर में बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। उधर, कई जगह भाई भी बहनों के यहां पहुंचे और तिलक कराया।
विज्ञापन

बुधवार को भाई दूज को लेकर बहनों का सुबह से ही भाइयों के घर पहुंचना शुरू हो गया था। बहनों ने स्नान ध्यान करने के बाद घरों में सुंदर रंगोली तैयार किए। भाइयों को मंगल तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाया। साथ ही बहनों ने गोला और मिठाई भी भेंट की। उपहार स्वरूप भाइयों ने बहनों के लिए मंगलकामनाएं करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। कुछ भाई भी अपनी बहनों के घर पहुंचे और तिलक कराकर उपहार भेंट किए। अमरोहा के साथ-साथ गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा, ढबारसी, आदमपुर, सैदनगली, नौगांवा सादात क्षेत्र में भाई दूज का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह ही हाईवे लेकर अन्य मार्गाें पर भीड़ भाड़ नजर आई।
-
भाईदूज पर जमकर हुई मिठाइयों की खरीदारी.
भाईदूज पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी हुई। जनपद में 50 लाख से अधिक की मिठाइयों की बिक्री का अनुमान लगाया गया है। मिठाइयों की दुकान पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ रही। बहनों ने भाइयों की मंगलकामना के साथ उन्हें मिठाइयां भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें