फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राखी बांधने निकली बहनें जाम में फंसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रक्षाबंधन से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को शहर में भीषण जाम लग गया। टीपी नगर चौराहे से अटल चौक तक दोपहर 12 बजे से करीब चार घंटे वाहनों की कतार लगी रही। उमस में जाम में फंसे लोग बेहाल रहे। पुलिसकर्मियों की मशक्कत के बाद करीब चार बजे यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

त्योहार से पहले बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ सुबह 10 बजे से वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। दोपहर करीब 12 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छुट्टी होने पर छात्र-छात्राओं और वाहनों की भीड़ टीपी नगर की ओर बढ़ गई। सीएमओ कार्यालय की ओर से आए वाहनों और ओवरब्रिज पर धीमी रफ्तार ने स्थिति बिगाड़ दी। दानिशमंदान रोड, नानक चंद रोड और जोया रोड ओवरब्रिज पर भी वाहन फंस गए।
जल्द निकलने की कोशिश में वाहन चालकों ने बेतरतीब तरीके से वाहन निकालने शुरू किए, जिससे जाम और बढ़ गया। पुलिस ने रूट डायवर्जन कर यातायात संभाला। ट्रैफिक सीओ अजय श्रोतिया ने बताया कि स्कूलों की छुट्टी और अचानक बढ़ा वाहन दबाव जाम का मुख्य कारण रहा। शुक्रवार को भी रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

-
जाम से निपटने को लागू करना पड़ा रूट डायवर्जन
बृहस्पतिवार दोपहर शहर में भीषण जाम लगने पर यातायात पुलिस को रूट डायवर्जन लागू करना पड़ा। टीपी नगर चौराहे समेत आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शहर में आने वाले वाहनों को बंबूगढ़ चौराहे से बाईपास और नौगावां जाने वाले वाहनों को विकास भवन बाईपास से अतरासी रोड होते हुए रज्जाकपुर की ओर भेजा गया। पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर तैनात रहकर वाहनों को निर्धारित मार्गों से निकाला, जिसके बाद धीरे-धीरे जाम खुला।

जाम में फंसी एंबुलेंस
टीपी नगर चौराहे से अटल चौक तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसी दौरान सरकारी एंबुलेंस भी फंस गई। चालक हॉर्न बजाकर रास्ता मांगता रहा, लेकिन भीड़ के कारण आगे नहीं बढ़ सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को किनारे कराकर रास्ता बनाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से निकाला जा सका।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें