हाईस्कूल के परिणाम के अनुसार श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया चौहान 97 फीसदी अंकों के साथ जिले में पहले स्थान पर रहीं। वहीं, केएसबी इंटर कॉलेज घंसूरपुर माफी की फरहीन 95.17 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, इसी कॉलेज की यशी व श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला की मंशिका 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
एसएस चिल्ड्रंस एकेडमी के शिवम 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे, श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला की दीक्षा शर्मा 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें, भारत माता इंटर कॉलेज डाईडेरा की अंशिका अवाना 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ छठे, श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज की दीपिका चौहान 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ सातवें और आरएसएम सिख इंटर कॉलेज खंडसाल कला की मोना व भारत माता इंटर कॉलेज की अंशिका 93.50 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं।
भारत माता इंटर कॉलेज के जतिन कुमार 93.33 प्रतिशत अंकों के साथ नौवें व चौधरी राजपाल सिंह मैमोरियल एकेडमी यकबगड़ी की यशी 93.17 प्रतिशत अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहीं। हाईस्कूल की टॉप टेन की मेरिट में 12 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।
वहीं, इंटर में जिले के 90.55 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले के 13 मेधावी बच्चों ने टाॅपटेन की मेरिट में अपना स्थान बनाया है। श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज की साक्षी 96.80 फीसदी अंकों के साथ अव्वल रहीं हैं। भारत माता इंटर कॉलेज डाईडेरा की निशा 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज की मान्या 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे, इसी कॉलेज की दीपांशी 93.20 फीसदी अंकों के साथ चौथे व आरएसडीएम इंटर कॉलेज सलेमपुर गोसाई की शिल्की रानी 92.20 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज के फिरोज 92 प्रतिशत अंकों के साथ छठे व आरएसडीएम इंटर कॉलेज सलेमपुर गोसाई की अवनी व श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज के प्रिंस सरदार 91.80 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहे। वहीं, भारत माता इंटर कॉलेज डाईडेरा की लवी कुमारी व यश पब्लिक इंटर कॉलेज गजरौला की प्रियांशी चौहान 91.60 प्रतिशत अकों के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे। पीएस स्मृति इंटर कॉलेज मंगुपुरा के अनुज कुमार 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ नौंवे व आरएसएम सिख इंटर कॉलेज खंडसाल कला की रूपांशी तथा श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज के अरुण कुमार 91.20 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहे हैं।