फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा में श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल की बेटियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संस्कृत बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, चोटीपुरा की छात्राओं ने हाईस्कूल में एक और इंटर में चार स्थान टॉप-टेन में हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जनपद के तीन प्रमुख संस्थानों श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा, सनातन धर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय अमरोहा और श्री सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय गजरौला में कक्षा 10, 11 और 12 के 266 विद्यार्थी पंजीकृत थे। सभी ने परीक्षा दी, जिनमें से 262 सफल घोषित हुए।
गुरुकुल चोटीपुरा की छात्रा चेष्टा ने हाईस्कूल में 93.14 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में संस्कृति ने 85.43 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हिमांशी (84.43 प्रतिशत) ने आठवां, काम्या (84.29 प्रतिशत) ने नौवां और सारिका कमल (84.21 प्रतिशत) ने दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एक ही संस्थान की कई छात्राओं का टॉप-टेन में स्थान पाना विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण माना जा रहा है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने इस उपलब्धि को जनपद और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें